Saturday, March 3, 2012

फ़र्ज़

बिना खटखटाए दरवाज़ा खोल
"सोना नहीं है" उसने पूछा
"तुम्हे क्या मतलब" मैंने पूछा
कुछ देर दोनों रुक गए
गर्दन घुमाकर उसकी तरफ़ देखते हुए
मैंने फिर पूछा
"तुम्हे क्या मतलब"
बिना जवाब
फिर उसने दरवाज़ा बंद कर दिया

No comments:

Post a Comment